शिवानन्द आश्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया योगा डे
1 min read
चिकित्सा एवं योग के संगम से पूर्ण स्वास्थ – स्वामी जी
सतना – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सतना द्वारा चिकित्सकों एवं उनके परिवारजनों के लिए शिवानंद आश्रम, सतना में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम के पूज्य स्वामी हरीश्रद्धानंद सरस्वती जी ने योग, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. संकल्प जैन एवं श्री सुहास त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता कर योगाभ्यास का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर आईएमए सतना की ओर से पूज्य स्वामी जी का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में आईएमए के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आर. के. नेमा, डॉ. माणिकचंद गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. विपिन दुबे, कोषाध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता तथा सचिव डॉ. आलोक खन्ना उपस्थित रहे।
अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया तथा आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
