नौकरी से निकाले जाने के विरोध में बिजली ऑपरेटर सब स्टेशन के पोल में चढ़ा, आत्महत्या की दी चेतावनी
1 min read
सतना – जिले के नागौद क्षेत्र स्थित हरदुआ विद्युत उपकेंद्र में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल आउटसोर्स ऑपरेटर अजय वर्मा नौकरी से निकाले जाने के विरोध में चालू विद्युत लाइन पर चढ़ गया और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अजय वर्मा का आरोप है कि कुछ दिनों पहले आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में की गई कटौती का सभी कर्मचारियों ने विरोध किया था। जिसका बदला कार्यपालन अभियंता पल्लव स्वर्णकार द्वारा विरोध का बदला लिया जा रहा है। उसके अनुसार कई कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है, जबकि कुछ को दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी कार्रवाई के विरोध में वह सबस्टेशन की चालू लाइन पर चढ़ गया और अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागौद पुलिस भी मौके पर पहुंची है और कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर उतरा बिजली कर्मी , सतना ले जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उसकी समस्याओं को रखकर उचित निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
