June 15, 2026

गुप्ता भोजनालय में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ खाक

1 min read
गुप्ता भोजनालय में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ खाक
Spread the love

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट के गायत्री मंदिर के सामने स्थित अस्थायी गुप्ता भोजनालय में सोमवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर चित्रकूट नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

समय रहते दमकल दल की कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *