करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपए नकद बरामद
1 min read
जौनपुर – पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन, तीन की-पैड मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, एक फर्जी आधार कार्ड, एक असली आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, नौ बैंक पासबुक, सात चेकबुक और 1.45 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के 10 बैंक खाते और उसके भाई के नाम पर भी 10 खाते संचालित किए जा रहे थे। उसकी बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि बहनोई के खातों की जांच की जा रही है। ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगवाकर एटीएम कार्ड, चेकबुक और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से तुरंत निकाल ली जाती थी।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के 10 बैंक खाते और उसके भाई के नाम पर भी 10 खाते संचालित किए जा रहे थे। उसकी बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि बहनोई के खातों की जांच की जा रही है। ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगवाकर एटीएम कार्ड, चेकबुक और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से तुरंत निकाल ली जाती थी।बजाज लोन, इन्वेस्टमेंट और टूर पैकेज के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी का खुलासा
साइबर क्राइम सेल ने गैंग के सरगना शुभम सिंह को किया गिरफ्तार

देशभर के हजारों लोगों को बनाया गया ठगी का शिकार, 20 से ज्यादा NCRP शिकायतें दर्ज
आरोपी के पास से 6 मोबाइल, 15 ATM कार्ड, 9 पासबुक, 7 चेकबुक बरामदफर्जी आधार कार्ड और फर्जी सिम के जरिए चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेलउसने अपने, अपने परिचितों और अन्य लोगों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए थे। साथ ही ‘बजाज रन टूर एंड ट्रेवल्स’ के नाम से भी एक फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाते संचालित किए जा रहे थे।एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शुभम सिंह लोगों को बजाज कंपनी में लोन, निवेश, बजाज रन टूर एंड ट्रेवल्स और इंश्योरेंस पैकेज के नाम पर झांसा देकर ठगता था। वह फर्जी वेबसाइटों और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से उन लोगों से संपर्क करता था।
अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश।
