June 17, 2026

कलेक्टर एवं एसपी ने किया चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेला की तैयारियों का निरीक्षण

1 min read
कलेक्टर एवं एसपी ने किया चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेला की तैयारियों का निरीक्षण
Spread the love

सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शनिवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल चित्रकूट पहुंचकर सोमवती अमावस्या मेले में अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालुओ की पंहुचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान चित्रकूट के घाटों, कामतानाथ मंदिर, परिक्रमा स्थल सहित विभिन्न प्रमुखों चौराहों, आवागमन के मार्गों और स्थानों का भ्रमण किया। इस मौके पर एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *