पवित्र मंदाकिनी तट पर बकरा और शराब पार्टी करते युवक को बजरंगियों ने पकड़ा
1 min read
चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्फटिक शिला क्षेत्र में पवित्र मंदाकिनी नदी के किनारे बकरा बनाकर शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सीतापुर का निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ नदी तट पर बकरा पकाने और शराब पार्टी करने की तैयारी कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चित्रकूट जैसे पवित्र धार्मिक क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ लोग शराब, मांस, अंडा और चिकन पार्टी करते हुए देखे जाते हैं तो वहीं आये दिन टाठी घट में भी शराब और चिकन पार्टी करते देखे जा सकते हैं। जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी मंदाकिनी नदी के किनारे बकरा, मुर्गा और मछली पकाने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
