June 12, 2026

आरोग्यधाम के पास महीने भर से टूटा पड़ा है बिजली का पोल, क्या अमावस्या को फिर होगा 2014 जैसा बड़ा हादसा?

1 min read
आरोग्यधाम के पास महीने भर से टूटा पड़ा है बिजली का पोल, क्या अमावस्या को फिर होगा 2014 जैसा बड़ा हादसा?
Spread the love

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में सबसे व्यस्त और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र आरोग्यधाम के समीप पिछले एक महीने से बिजली का एक पोल टूटा हुआ खड़ा है। बेहद गंभीर बात यह है कि इस टूटे हुए पोल से विद्युत सप्लाई लगातार चालू है, जो हर पल किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस खतरनाक स्थिति के संबंध में चित्रकूट के जूनियर इंजीनियर (JE) प्रवीण कुमार वर्मा को कई बार लिखित और मौखिक सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक बिजली विभाग द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है।

आगामी 15 जून को चित्रकूट में सोमवती अमावस्या का मेला है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। बिजली विभाग की यह लापरवाही इसलिए और भी डरावनी है क्योंकि अगस्त 2014 में सोमवती अमावस्या के ही दिन बिजली का करंट फैलने से कई मासूम लोगों की जान चली गई थी। आरोग्यधाम जैसे व्यस्त इलाके में इस टूटे पोल और सुलगते खतरे को देखकर अब क्षेत्र की जनता यह सवाल उठाने को मजबूर है कि क्या चित्रकूट के जेई प्रवीण कुमार वर्मा अगस्त 2014 की उस भीषण और दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति चाहते हैं? समय रहते इस पोल को दुरुस्त नहीं किया गया, तो अमावस्या के दिन यहां कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed