October 10, 2026

चित्रकूट पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 29.5 किलो अवैध गांजा के पेड़ जब्त

1 min read
चित्रकूट पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 29.5 किलो अवैध गांजा के पेड़ जब्त
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खेत से 28 छोटे-बड़े गांजा के हरे पेड़ बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 29 किलो 500 ग्राम बताया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरजाशंकर बाजपेयी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहकमगढ़ निवासी रामपाल मवासी अपने खेत की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सब्जियों के बीच 28 गांजा के पौधे पाए गए, जिनकी ऊंचाई 3 फीट से लेकर 7 फीट 6 इंच तक थी।
पुलिस ने गांजा के पौधों को जड़ समेत उखाड़कर जब्त किया। वजन करने पर कुल 29 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी रामपाल मवासी के खिलाफ अपराध क्रमांक 202/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी रामपाल मवासी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरजाशंकर बाजपेयी, सउनि शारदा प्रसाद सोनवंशी, प्रधान आरक्षक अंकित सिंह, आरक्षक विनोद द्विवेदी, निखिल यादव एवं मानवेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.