चित्रकूट दर्शन करने आए यात्री ने शराब के नशे में सदगुरू बस चालक से की मारपीट
1 min read
चित्रकूट दर्शन करने आए यात्री ने शराब के नशे में सदगुरू बस चालक से की मारपीट
चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट दर्शन करने आए कुछ यात्रियों द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मरीजों से भरी सदगुरू की बस को कार क्रमांक UP90AE 8629 द्वारा ओवरटेक करने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार यात्रियों ने बस चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार सवार और बस चालक को थाने पहुंचाया, जहां मामले की जांच की जा रही है। घटना के दौरान बस में मौजूद मरीजों में भय का माहौल बना रहा।


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
