May 20, 2026

धार भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के निर्णय से चित्रकूट के साधू संतों में खुशी की लहर

1 min read
धार भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के निर्णय से चित्रकूट के साधू संतों में खुशी की लहर
Spread the love

चित्रकूट – धार भोजशाला मामले में हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा हिंदुओं के पक्ष में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन कर्मभूमि पवित्र नगरी चित्रकूट धाम के साधू संतों में खुशी की लहर व्याप्त है।हिंदुओं के पक्ष में दिए हाईकोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के बाद चित्रकूट स्थित सनकादिक आश्रम में साधू संतों की बड़ी सभा का आयोजन किया गया।सभा में उपस्थित साधू संतों द्वारा हिन्दू समाज से आक्रामक होने का आह्वान किया गया। सनकादिक आश्रम के महंत श्री सनकादिक जी महाराज ने कहा कि धार भोजशाला मामले में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय का साधू संत स्वागत करते हैं।इसके अलावा देश में जितने भी ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हैं,उन्हें भी इसी प्रकार से वापस लिया जाएगा।और जिन लोगों के द्वारा हमारे धार्मिक स्थलों पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है,उन्हें हिंदू समाज से माफी मांगनी होगी।अन्यथा उन्हें देश में रहने नहीं दिया जाएगा।

जावेद मोहम्मद, विशेष संवाददाता, भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *