October 3, 2026

कामतानाथ दर्शन करने आए श्रद्धालु की बोलेरो कार चोरी, चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज

1 min read
कामतानाथ दर्शन करने आए श्रद्धालु की बोलेरो कार चोरी, चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज
Spread the love

चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़- कामतानाथ दर्शन एवं परिक्रमा करने आए एक श्रद्धालु की बोलेरो कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना चित्रकूट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीपुर सेमरिया निवासी अभिषेक कुमार अपने साथी रामगोपाल निषाद के साथ शुक्रवार को बोलेरो वाहन क्रमांक UP71X3548 से कामतानाथ दर्शन एवं परिक्रमा करने चित्रकूट आए थे। श्रद्धालुओं ने अपनी बोलेरो कार कामतानाथ द्वितीय मुख्य द्वार के पास स्थित सुलभ पार्किंग में खड़ी की थी।
बताया गया कि दोनों श्रद्धालु करीब दोपहर 2 बजे दर्शन एवं परिक्रमा के लिए गए थे। शाम लगभग 4 बजे वापस लौटने पर देखा कि पार्किंग स्थल से उनकी बोलेरो कार गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित ने घटना की सूचना थाना चित्रकूट में दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक कमलेश्वर पांडे को सौंपी गई है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.