चित्रकूट में दुकान में घुसकर तोड़फोड़, तीन लोग घायल
1 min read
चित्रकूट में दुकान में घुसकर तोड़फोड़, तीन लोग घायल
चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र के नयागांव स्थित सोनकर बस्ती में अज्ञात लोगों द्वारा एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन लोग अचानक चार पहिया वाहन UP-96-1339से पहुंचे और दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चित्रकूट मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में बलकेश सोनकर 19 वर्ष, मीरा सोनकर 35 वर्ष और गुड्डू सोनकर 17 वर्ष घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य
