डाक विभाग ने आधार सुधार के लिए चलाया विशेष अभियान
1 min read
भोपाल –आम नागरिकों को आधार सेवाएं आसानी से प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग, भोपाल संभाग द्वारा आगामी 8 एवं 9 मई को जिले भर में एक विशेष महा-अभियान चलाया जाएगा | इस अभियान के तहत संभाग के 03 प्रधान डाकघरों एवं 23 प्रमुख उपडाकघरों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहाँ नागरिक नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ अपने आधार में नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य सभी जरूरी सुधार करवा सकेंगे | डाक विभाग ने इन शिविरों में आने वाले नागरिकों की सुविधा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिनांक 06 मई एवं 07 मई को इन आधार केंद्रों में टोकन वितरण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि सभी को व्यवस्थित तरीके से आधार सेवाएं मिल सकें। अभियान के दौरान भोपाल जी.पी.ओ, सेंट्रल टी टी नगर प्रधान डाकघर, भेल प्रधान डाकघर में यह सेवा प्रातः 08.00 बजे से रात्री 08.00 बजे तक एवं अन्य प्रमुख उपडाकघरों में संचालित आधार केंद्रों में यह सेवा प्रातः 08.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक प्रदान की जाएगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर, भोपाल द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है।
समस्त नागरिकों से अनुरोध कि गई है कि वे अपने नजदीकी डाकघर, जिसमें आधार केंद्र संचालित है, से टोकन प्राप्त कर इस महा-अभियान का लाभ उठायें ।
भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश
