वन देवी में नवरात्र पर भक्त कर रहे हैं विशेष पूजा अर्चना
1 min read
वन देवी में नवरात्र पर भक्त कर रहे हैं विशेष पूजा अर्चना
चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में वनदेवी का प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है कि यह 52 शक्ति पीठ में एक शक्ति यह भी है और इनको शिवानी देवी के नाम से भी जाना है बताया जाता है भगवान श्रीराम वनवास काल में इस स्थान पर वनदेवी की पूजा किया करते थे। जिससे आज भी यहां श्रद्धालुओं की आस्था बनी हुई है। नवरात्र में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
यह स्थान हनुमानधारा के पास स्थित है। जहां पर वनदेवी की मूर्ति स्थापित है। नवरात्र में यहां धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। जिसमेें आसपास के ग्रामीण सहयोग करते हैं। मंदिर के पूजारी रामकिशोर चतुर्वेदी ने बताया कि यहां भक्त श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं ।


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
