March 27, 2026

22 लाख दीपों से जगमगाए चित्रकूट के घाट, बारिश की बाधा के बीच मंदाकिनी किनारे हुआ भव्य दीपदान

1 min read
22 लाख दीपों से जगमगाए चित्रकूट के घाट, बारिश की बाधा के बीच मंदाकिनी किनारे हुआ भव्य दीपदान
Spread the love

चित्रकूट– मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी एवं चित्रकूट गौरव दिवस के अवसर पर चित्रकूट के मंदाकिनी घाटों ने एक ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किया। यहाँ यूपी और एमपी प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में 22 लाख दीप जलाए गए। शाम को हुई अचानक बारिश की वजह से 6:30 बजे शुरू होने वाला दीपदान कार्यक्रम दो घंटे की देरी से शुरू हुआ। बारिश के कारण घाटों पर बनाई गई आकर्षक रंगोलियां खराब हो गईं और दीए भी भीग गए थे, इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई। सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस. राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सांसद गणेश सिंह और विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया, जिसके बाद दीपदान, चित्रकूट में आज दिनभर मठ-मंदिरों में उत्सव का माहौल बना रहा सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान जारी रहे। दोपहर में भगवान श्री राम के जन्म के समय पूरा वातावरण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के आश्रम में पारंपरिक सोहर गीतों के साथ जन्मोत्सव मनाया गया, जहाँ श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करने लगे, स्कूली छात्राओं और कलाकारों ने घाट की सीढ़ियों पर भगवान राम की सुंदर रंगोलियां बनाई थीं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दौरा खराब मौसम और व्यवस्तता के कारण रद्द हो गया साथ ही बारिश की बाधा को चीरते हुए इस गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के साक्षी बने। प्रकृति की चुनौतियों के बाद भी श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व ने चित्रकूट को दिव्य आभा से सराबोर कर दिया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed