राम नवमी पर्व चित्रकूट गौरव दिवस पर 21 लाख दीपों से प्रज्ज्वलित होगी धर्म नगरी।तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासनिक अमला
1 min read
चित्रकूट – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन कर्मभूमि पवित्र नगरी चित्रकूट धाम में राम नवमी पर्व चित्रकूट गौरव दिवस 27 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन आम जनमानस,साधू संतों, समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासनिक सहयोग से संपूर्ण चित्रकूट क्षेत्र में 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।जिसके लिए चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत यूपी एमपी में चित्रकूट में व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।और पूरे क्षेत्र को 8 जोन में बांटकर एक ही समय शाम 7 बजे एक दीप प्रज्ज्वलित किए जाने हेतु अधिकारियों,कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।गौरव दिवस के अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के साथ ही तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य
