March 25, 2026

कक्षा एक के छात्र उमाकांत विश्वकर्मा की विद्यालय में खाना खाने के बाद मृत्यु, कारण अज्ञात

1 min read
कक्षा एक के छात्र उमाकांत विश्वकर्मा की विद्यालय में खाना खाने के बाद मृत्यु, कारण अज्ञात
Spread the love

चित्रकूट – विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1:15 पर लंच करने के बाद बच्चे ने हेंडपम्प से पानी पिया और स्कूल के अन्य बच्चो के साथ खेलने लगा, तभी अचानक बच्चे के शरीर पर और आँखों मे सूजन आने लगी जिसकी गंभीरता को देखते हुए, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने परिजनों को सूचित किया एवं परिजनों की मौजूदगी मे गांव के एक डॉ. को दिखवाया गया, बताया जा रहा गांव के डॉ. ने बढ़ती सूजन को देखते हुए बच्चे को मझगवां ले जाने की बात कही जिस पर विचार विमर्श चल रहा था, और 2:30 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया!
हालांकि
मझगवां बीआरसीसी जगतेंद्रमाणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सुदामा जी प्रसाद, बरौंधा थाना पुलिस एवं जिले से भी शिक्षा विभाग की टीम गोपालपुर रवाना।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *