कामदगिरि परिक्रमा में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर लूट व छिनौती करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार 3 फरार
1 min read
कामदगिरि परिक्रमा में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर लूट व छिनौती करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार 3 फरार
चित्रकूट उप्र – विगत 3 दिन पूर्व कामदगिरी परिक्रमा में श्रद्धालुओं के के साथ मारपीट व लूट छिनौती करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है कल 6 लोग पंजीकृत किए गए हैं जिनमें तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें दो बाल अपचारी बताये जा रहे हैं। वहीं तीन अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना का अनावरण के बाद पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कामदगिरि परिक्रमा तृतीय मुखारविंद मंदिर के पास श्रद्धालुओं के साथ घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरी घटना की जानकारी ली गई जिसमें 6 लोग पंजीकृत किए गए हैं दिन में तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है मैं तीन की तलाश पुलिस कर रही है।
भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश
