March 28, 2026

प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

1 min read
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
Spread the love

मैहर – मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने रविवार को जनपद पंचायत मैहर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरी में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधिवत लोकार्पण किया। क्षेत्रीय ग्रामीणों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस भवन का निर्माण 49.14 लाख रुपये की लागत से किया गया है। लोकार्पण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर संकल्पित है। इस केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय निवासियों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed