February 10, 2026

हाईस्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से

1 min read
हाईस्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से
Spread the love

सतना – माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा हाईस्कूल कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 13 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रातः 8 बजे एवं परीक्षा कक्ष में प्रातः 8.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8.45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व अर्थात प्रातः 8.50 बजे उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व अर्थात प्रातः 8.55 बजे प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षार्थी का उपस्थिति पत्रक की फोटो से मिलान किया जायेगा। प्रवेश पत्र में भी फोटो लगाना अनिवार्य है। परीक्षार्थी यथा संभव पेयजल की बोतल स्वयं लेकर आएं। कक्षा 10वीं के नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र शुक्रवार 13 फरवरी को उर्दू विषय का होगा। शनिवार 14 फरवरी को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषयों तथा आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का प्रश्न पत्र होगा। मंगलवार 17 फरवरी को अंग्रेजी का प्रश्न पत्र होगा। गुरूवार 19 फरवरी को संस्कृत तथा शुक्रवार 20 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिन्धी के प्रश्न पत्र तथा मूक बधिर और दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज और कम्प्यूटर का प्रश्न पत्र होगा। मंगलवार 24 फरवरी को गणित, शुक्रवार 27 फरवरी को विज्ञान तथा सोमवार 2 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित होगी। अंतिम प्रश्नपत्र शुक्रवार 6 मार्च को हिंदी विषय का होगा।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *