March 28, 2026

चित्रकूट में भैंस तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 ट्रक जब्त, 70 भैंसें बरामद

1 min read
चित्रकूट में भैंस तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 ट्रक जब्त, 70 भैंसें बरामद
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसों से लोड तीन ट्रकों को पकड़ा है। यह कार्रवाई बगदरा घाटी क्षेत्र में की गई, जहां तीनों ट्रक भैंसों से भरे हुए थे ।
पुलिस के अनुसार, ट्रकों में कुल 70 नग भैंसें लोड थीं, जिनमें भैंसों के चार बच्चे भी रहे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये भैंसें सतना से लोड की गई थीं और अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थीं।
फिलहाल तीनों ट्रक भैंसों सहित चित्रकूट थाना परिसर में खड़े हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मामले को रफा-दफा कराने के उद्देश्य से तस्करों के कुछ सागिर्द लगातार थाने के चक्कर काटते देखे गये हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed