February 10, 2026

चित्रकूट पहुंची यूजीसी कानून विरोध की चिंगारी।ग्रामोदय विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – पूरे देश के विश्वविद्यालयों में यूजीसी ( यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) द्वारा लागू किए गए सवर्ण छात्र विरोधी कानूनों का सारे देश में भारी विरोध हो रहा है।सवर्ण छात्र इसे काला कानून बताकर वापस लेने की मांग कर रहे हैं।विरोध की आग चित्रकूट में भी पहुंच चुकी है।गुरुवार को चित्रकूट स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भी यूजीसी कानून का विरोध शुरु कर दिया गया।विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा हाथों में यूजीसी काला कानून वापस लो,के बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए पूरे विश्वविद्यालय कैंपस में घूम घूम कर इस कानून का विरोध किया गया।और कुल सचिव के प्रतिनिधि अशोक चतुर्वेदी के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की गई।छात्र नेता ओमराज तिवारी द्वारा कहा गया कि सरकार इस काले कानून को लाकर आपसी माहौल को खराब करना चाहती है।विश्वविद्यालयों के अंदर कभी भी छात्रों में जातिवादी भावना नहीं थी।लेकिन सरकार और नेता पढ़ने वाले छात्रों के बीच जातिवादी बीज बोकर आपसी माहौल को खराब करना चाहते हैं।जब तक यह कानून वापस नहीं होता,इसका विरोध जारी रहेगा।छात्रा खुशी सिंह ने कहा कि GEN G से डरकर सरकार द्वारा यूजीसी के माध्यम से इस प्रकार कानून लाकर छात्रों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा।जब तक यह कानून वापस नहीं होता,हम लोग इसका विरोध करते रहेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *