October 31, 2026

दो दिवसीय अंतरराज्यीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन

1 min read
दो दिवसीय अंतरराज्यीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन
Spread the love

चित्रकूट उप्र- अंतरराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता 2025 का शानदार फाइनल देव वालीबॉल अकादमी प्रयागराज एवं जेपी क्लब प्रयागराज के मध्य भारी संघर्ष और उत्साह के संपन्न हुआ जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श राय और जूनियर इंडिया खिलाड़ी विजय पाण्डेय दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया परंतु देव वालीबॉल अकादमी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से विजयश्री प्राप्त किया।फाईनल डे में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति डॉ भरत पाठक नमामि गंगे प्रोजेक्ट, नीलांशु चतुर्वेदी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, पंकज अग्रवाल चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक सूरज सोनी, डायरेक्टर चित्रवन एवं प्रियांशु चतुर्वेदी, प्रधान संपादक भारत विमर्श, डॉ संतोष मिश्रा,विनोद केसरवानी प्रिंस मोबाइल, ब्रजेंद्र शुक्ला, धीरु मिश्रा,शिवकुमार गुप्ता, सचिव जिला वालीबॉल एसोसिएशन बांदा, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी गजराज सिंह, अपने जमाने के पावर हिटर रणवीर सिंह तथा विशिष्ट उपस्थिति डॉ विनोद कुमार सिंह खेल अधिकारी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, मानसिंह कुशवाहा,विजय यादव,सुनील अग्रवाल,राकेश चौधरी अध्यक्ष, डॉ तुषार कान्त शास्त्री सचिव, जिला वालीबॉल एसोसिएशन चित्रकूट,,मोशू मोबाइल ओनर, धीरज द्विवेदी,डॉ सचिन उपाध्याय, प्रोफेसर वेद धीरज पाठक गुरु जी डॉ राम मिलन पटेल,की उपस्थिति में हुआ।
आयोजन सचिव राजेश पटेल एवं राजू कुशवाहा , राहुल सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट की चमचमाती विजेता ट्राफी पर संजय राय राष्ट्रीय खिलाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया और उपविजेता जेपी क्लब प्रयागराज रही। तकनीकी अधिकारी डॉ तुषार कान्त शास्त्री, डॉ विनोद कुमार सिंह, एवं निर्णायक मंडल शशिभूषण सिंह स्कोरर, नेमचंद्र सिंह पीटीआई,राजकुमार निषाद, धर्मपाल सिंह, शिवप्रताप सिंह चंदेल, महेश गर्ग, अनुराग कुशवाहा,संदीप शर्मा, सुदामा गुप्ता , अमित सोलंकी , जेके मौर्य, कैप्टन हरि ओम, पवन कुशवाहा,अनमोल, विष्णु तथा राष्ट्रीय कमेंटेटर डॉ इंद्रवीर सिंह एवं सर्वेश निगम जी की आकाशवाणी ने शमा बांध दिया।अंत में आयोजन समिति के पदाधिकारी राजेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को चित्रवन इंन्र्फा. कंपनी और सुधाराजे कम्प्यूटर इंन्सीट्यूट द्वारा भेंट की गई टी शर्ट वितरित किया, और टूर्नामेंट में पधारे विशिष्ट अतिथि डॉ भरत पाठक नमामि गंगे, तथा मुख्य प्रायोजक सूरज सोनी, डायरेक्टर चित्रवन इंन्र्फा, प्रियांशु चतुर्वेदी, प्रधान संपादक भारत विमर्श, विनोद केसरवानी प्रिंस मोबाइल, धीरज द्विवेदी, सहित सभी का शाल एवं भगवान कामतानाथ जी की फोटो भेंट कर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।

राघवेंद्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उतर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.