October 31, 2026

ठंड और घने कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला

1 min read
ठंड और घने कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला
Spread the love

सतना – जिले में लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल संचालन समय में बदलाव किया है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की सुबह संचालित सभी शालाएं प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगी।
इससे पूर्व कार्यालयीन आदेश क्रमांक 1240/शिक्षा/विद्या/2025-26, दिनांक 14 नवंबर 2025 के तहत स्कूलों का संचालन सुबह 9:00 बजे से किया जा रहा था, लेकिन वर्तमान में ठंड के प्रकोप और घने कोहरे के कारण समय में पुनः परिवर्तन किया गया है।
नए आदेश के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से पहले शालाओं का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से प्रभावशील होगा और अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा।
यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अत्यधिक ठंड और कोहरे में बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल जाने से होने वाली परेशानियों से अब बचाव हो सकेगा।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.