October 29, 2026

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव जौनपुर में समसपुर पनियरिया पहुंचे, अर्पित की श्रद्धांजलि

1 min read
सीएम डॉ.मोहन यादव पहुंचे राज्यमंत्री गिरीशचंद्र के निवास और दी सवधू यादव को श्रद्धांजलि
Spread the love

जौनपुर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को समसपुर पनियरिया स्थित राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के आवास पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे। निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सवधु यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव से व्यक्तिगत रूप से बात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, एसडीएम सदर, विधायक रमेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर हरिश्चंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा नेता राजदेव यादव, जिला मंत्री राजीव सिंह दादा, दुर्गेश सिंह, प्रशांत सिंह दीपक, राजकेसर पाल, शिवकुमार यादव शिवा, हीरा सिंह और शिक्षक नेता सुभाष यादव उतरही सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.