अपने ही मां-बाप को बेटे ने सिलबट्टे से पीट कर दी हत्या
1 min read
जौनपुर – जाफराबाद थाना अंतर्गत एक दिल दहलाने वाला मामला ऐसा सामने आया है जहां इकलौता बेटे ने अपने ही मां बाप को सिलबट्टी से मौत के घाट उतार दिया यह पूरा मामला जौनपुर के जाफराबाद थाना क्षेत्र अहमदपुर के गांव मेंजफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पुरानी गोदाम निवासी श्यामबहादुर मूल रूप से केराकत के खरगसेनपुर गांव के रहने वाले थे।

उन्हें उनके ससुर रामनारायण ने अहमदपुर गांव में संपत्ति दी थी। श्यामबहादुर टाटा, जमशेदपुर में रहते थे और रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। कुछ माह पूर्व ही वे सेवानिवृत्त हुए थेइस शादी को लेकर माता-पिता नाराज रहते थे और बहू को स्वीकार करने से साफ इंकार कर दिया था। वे अम्बेश से पत्नी को छोड़ देने के लिए कहते रहते थे। बताया जाता है कि तलाक को लेकर पत्नी पहले 10 लाख रुपये की मांग कर रही थी, जो बाद में घटकर 5 लाख रुपये रह गई थी। अम्बेश यह रकम अपने पिता से मांग रहा था, लेकिन पिता ने रुपये देने से इंकार कर दिया। यही विवाद दंपती की हत्या का कारणपुलिस पूछताछ में अम्बेश कुमार ने माता-पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि 8 दिसंबर की रात करीब आठ बजे पैसों को लेकर माता-पिता से विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पहले मां और फिर पिता के सिर पर सिलबट्टे से वार किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद शवों को बोरे में भरकर कार से गोमती नदी में फेंक दियाघटना के खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 15 गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हुए हैं। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश
