March 28, 2026

चित्रकूट में 17 से 20 दिसंबर तक विशाल 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

1 min read
चित्रकूट में 17 से 20 दिसंबर तक विशाल 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
Spread the love

चित्रकूट – चित्रकूट में आगामी चार दिन 17 से 20 दिसंबर तक गायत्री परिवार द्वारा विशाल 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें लगभग 5 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।इसके अलावा इस महायज्ञ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित यूपी और एमपी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना भी है।रविवार को गायत्री शक्ति पीठ चित्रकूट के प्रबंधक डॉ रामनारायण त्रिपाठी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 17 तारीख को शुभारंभ के अवसर पर कई झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।19 दिसंबर को गायत्री परिवार युवा आइकन डॉ चिन्मय पांड्या चित्रकूट आकर अपना उद्बोधन प्रदान करेंगे।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा माया भगवती देवी शर्मा की जन्मशती के उपलक्ष्य में देश के 51 शहरों में इसी समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed