मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना फार्म अब 11 दिसम्बर तक जमा होंगे
1 min read
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना फार्म अब 11 दिसम्बर तक जमा होंगे
सतना – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य 4 नवम्बर से 4 दिसंबर 2025 तक मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण एवं वितरण पश्चात गणना पत्रक का संग्रहण एवं ईएफ डिजिटाइज्ड का कार्य नियत किया गया था। आयोग द्वारा एसआईआर कार्य की तिथि 4 दिसंबर से बढाकर अब 11 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा अन्य गतिविधियों में भी वृद्धि की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सतना विकास सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
