March 28, 2026

MGCGV के नए कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली

1 min read
MGCGV के नए कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने आज ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और विश्वविद्यालय के आर्थिक,अकादमिक ,प्रशासनिक, तकनीकी विकास के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागीय दायित्व और कार्यों को प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि प्रो. आलोक चौबे को महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगू भाई पटेल ने विगत 14 नवंबर 2025 को ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया था। प्रो. आलोक चौबे ने 29 नवंबर 2025 को कुलगुरु पद का कार्यभार ग्रहण कर विश्वविद्यालय का कार्य प्रारंभ कर दिया है । कुलगुरु प्रो आलोक चौबे की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज पहली मासिक बैठक थी। कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी ने बैठक का संचालन किया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने विश्वविद्यालय में संचालित विविध पाठ्यक्रमों, प्रवेशित छात्रों की संख्या और संसाधनों की समीक्षा की। विगत माह सम्पन्न वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पूर्व में संपन्न परीक्षाओ के परीक्षा परिणाम की स्थिति एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर बातचीत हुई। अकादमिक कलेंडर और ऑन लाइन पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने के प्रभावी तरीके पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अकादमिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *