अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौत, दूसरा घायल
1 min read
जौनपुर – प्रयागराज मार्ग जौनपुर थाना सिकरारा अंतर्गत बुधवार देरशाम बोधापुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया।पुलिस मौके पर पहुँच कर कार्रवाई में जुट गई।
क्षेत्र के भरथीपुर निवासी राजनाथ ने थाने पर तहरीर दी थी कि उनका भतीजा बुधवार देरशाम फ़तेहगंज बाजार से एक सहयोगी के साथ घर लौट रहा था तभी बोधापुर गांव स्थित टीवीएस एजेंसी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को धक्का मारकर फरार हो गया। एम्बुलेंस की मदद से दोनो को जिलाअस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ रामेश्वर 38 वर्ष वर्षपुत्र स्व फूलचंद की मौत हो गई जबकि साइकिल सवार प्रद्युम्न कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।पुलिस तहरीर लेकर कार्रवाई में जुट गई।
अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश
