December 13, 2025

पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 14 पैसे की वृद्धि

1 min read

पटना : पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि आज भी जारी है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत 14 पैसे की वृद्धि के साथ 87.06 रुपये का हो गया। वहीं डीजल में भी 14 पैसे बढ़ोतरी होने से उसकी कीमत 78.61 रुपया हो गया।

भारत बंद के दिन भी सोमवार को पटना में पेट्रोल-डीजल में 23 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पटना में पेट्रोल कल 86.92 रुपया था। डीजल का दाम 78.47 दर्ज हुआ था। इस प्रकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पटना की जनता के साथ बिहार के पूरे 38 जिलों के आम आदमी के पॉकेट को जला रहा है।

बिहार में पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स लगता है?

आपको यह जानना जरूरी है कि बिहार में पेट्रोल और डीजल पर कितना टैक्स लगता है? बिहार में पेट्रोल पर अभी 26 प्रतिशत वैट यानि (वैल्यू एडेड टैक्स) लगता है। वहीं डीजल पर 19 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाता है। इस वर्ष 1 फरवरी 2018 को उत्पाद शुल्क को संशोधत करने के बाद पेट्रोल पर 17.43 रुपया जनता से वसूला जाता है। पिछले वर्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था, बिहार में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट अन्य राज्यों से कम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यदि तेल के मूल कीमतों को घटाया और पुर्नगणना किया जाये तो वैट खुद ब खुद कम हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *