November 9, 2026

2 अक्टूबर की ग्राम सभाओं में होगा दशहरा मिलन समारोह

1 min read
Spread the love

सतना – राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य में पहली बार 2 अक्टूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभाओ में दशहरा मिलन के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इसके अलावा ग्राम सभाओ मे भावन्तर योजना, वनाधिकार अधिनियम, प्रधानमंत्री जनमन योजना, स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार, पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान पर चर्चा की जायेगी। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने बुधवार को समय-सीमा प्रकरणो की संपन्न बैठक में ग्राम सभाओं में संबंधित विभाग के. अधिकारियों, नोडल अधिकारी को उपस्थित रहकर जानकारी देने तथा 5 अक्टूबर को गौरव दिवस के कार्यक्रम में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियो को जिम्मेदारी पूर्वक अनिवार्य सहभागिता करने के निर्देश दिये है। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, रामनगर एसपी मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ. अरूण शुक्ला, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बांगरे, सीईओ जनपद अशोक निवारी, वेदमणि मिश्रा, एमएल प्रजापति सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओ में निधारित एजेण्डे के अनुसार चर्चा की जाये और आदि कर्मयोगी अभियान में विलेज लेबल प्लान तथा विजन 2030 पर चर्चा कर अनुमोदन लिया जाये। सभी ग्राम सभाओ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर सीईओ जनपद इन ग्राम सभाओ की मानीटरिंग करेंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मैहर जिले में 13.48 हेक्टेयर क्षेत्र मे कुल सोयाबीन की फसल ली गई है। भावांतर योजना का पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक किया जायेग। राज्य शासन ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5328 रुपये प्रति क्विटल निर्धारित किया है। कृषि उपज मंडी में इससे कम कीमत में सोयाबीन बेचने वाले पंजीकृत किसान को भावान्तर योजना का लाभ देकर अंतर की राशि खाते में जमा की जायेगी।
संभाग स्तरीय रोजगार मेला की तैयारी के संबंध में बताया गया कि 18 सितम्बर को रामनगर मेला में 154 पंजीकृत युवाओं मे से 56 और 20 सितम्बर को अमरपाटन के रोजगार मेला में 126 पंजीकृत युवाओं में से 104 युवाओं का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा किया गया है। मैहर की ब्लाक स्तरीय रोजगार मेला 10 अक्टूबर को होगा। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार मेले मे चयनित युवाओं का चयन किस रोजगार और कम्पनी मे हुआ है। इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराये। मैहर मे जिला स्तरीय रोजगार मेला 16 अक्टूबर को शासकीय विवेकानन्द कालेज मैहर मे आयोजित होगा।
धरती आबा अभियान की समीक्षा में बताया गया कि मैहर जिले मे अब कुल 1141 हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना शेष है। जिनमे 992 मैहर तहसील के है। इनमें 689 व्यक्ति जिले से बाहर अन्यंत्र है। जिनमें से 89 के कार्ड बनवा लिये गये है। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ अरूण शुक्ला ने बताया कि 2 अक्टूबर की ग्राम सभा मे आदि कर्मयोगी अभियान में शामिल गावों के विलेज लेबल प्लान पर चर्चा कर अनुमोदन किया जायेगा। सभी ग्राम पंचायतो की विलेज लेबल कार्य योजना आज ही पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य है। सीईओ जनपद को इसके लिये नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मैहर जिले का दूसरा गौरव दिवस 5 अम्टूबर को मनाया जा रहा है। जिला स्तर पर 4 और 5 अक्टूबर को विविध गतिविधियों का आयोजन होगा। गौरव दिवस के अवसर पर मां शारदा देवी को चूनर चढाने 5 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से चूनर यात्रा का आयोजन होगा। इसी दिन सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलो में 1 लाख 11 हजार 111 बच्चो से एक कटोरी दाल और चावल (मिक्स) अन्न का संग्रहण किया जायेगा। खिचड़ी प्रसाद के लिये बच्चों के अभिभावक एवं आम नागरिक भी एक कटोरी चावल, दाल का सहयोग कर सकेगे। कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर जिले के गौरव दिवस के कार्यक्रमों में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी संस्थाओं, जिले के निवासियों से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.