November 12, 2026

महर्षि चरक सम्मान समारोह 2025 – JRHU

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र – जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय सीतापुर चित्रकूट उत्तर प्रदेश के सौजन्य से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर 2025 बुधवार को अष्टावक्र सभागार में आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि चिकित्सा विभूति डॉ बी के जैन जी रहे अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीय कुलपति जी आम स्वास्थ्य का निर्देशन करते हुए प्राकृतिक जीवन शैली पर विश्वास व्यक्त किया वहीं बीके जैन जी ने प्राचीन एवं आधुनिक चिकित्सा का सीमांकन करते हुए गुण दोष का उल्लेख किया कार्यक्रम में सम्मान, श्रीफल एवं अंग वस्त्रम से स्वागत करते हुए मा0 कुलपति (जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय )जी ने अतिथि धर्म के अनुसार आभार व्यक्त करते हुए वयक्तिक अनुभव का सहकार भाव व्यक्त किया वैद्य मदन गोपाल बाजपेई जी, वैद्य शिवकांत अग्निहोत्री जी,वैद्य राम प्रकाश पांडेय जी ने अपने आयुर्वेद सेवा अनुभव साझा किए आभार विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ सचीन्द्र कुमार उपाध्याय ने किया साथ ही कार्यक्रम में कुल सचिव मधुरेन्द्र कुमार पर्वत जी , अन्यान्य संस्थाओं के आयुर्वेद विशारद गण, विश्वविद्यालय के शिक्षक गण छात्र-छात्राएं, कर्मचारी गणों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही। डॉ गोपाल मिश्रा डॉ संध्या पांडे श्रीमती अल्पना सेंगर ने मंचीय सहयोग प्रदान किया
सम्मानित किए जाने वाले वैद्यों के नाम वैद्य डॉ मदन गोपाल वाजपेई जी वैद्य शिवकांत अग्निहोत्री जी वैद्य राम प्रकाश पांडे जी वैद्य डॉक्टर सचीन्द्र कुमार उपाध्याय ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वैद्य डॉ राकेश श्रीवास्तव जी आयुर्वेद महाविद्यालय कानपुर के वैद्य डॉ अरुण कुमार सिंह,आरोग्यधाम की वैद्य डॉ भारती श्रीवास्तव जी को महर्षि चरक सम्मान से सम्मानित किया गया।

राघवेंद्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.