November 11, 2026

चित्रकूट की मंदाकिनी नदी के तट राघव प्रयाग घाट पर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन कर्मस्थली पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित पवित्र नदी मंदाकिनी के राघव प्रयाग घाट पर मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग और सांस्कृतिक कला परिषद नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।बुधवार को मंदाकिनी नदी तट पर साधू संतों और आम जनमानस की उपस्थिति में सतना सांसद गणेश सिंह और चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार द्वारा अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया।रामलीला महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग समन्यक विनोद गुर्जर द्वारा बताया गया कि यह सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का आयोजन बीते तीन वर्षों से चित्रकूट में किया जा रहा है।देश के अलावा अन्य पड़ोसी देशों जैसे इंडोनेशिया,मलेशिया और वियतनाम के साथ ही दिल्ली के कलाकारों द्वारा रामजन्म से लेकर श्री रामराज्याभीषेक तक की रामलीला का मंचन लगातार सात दिनों तक किया जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.