October 26, 2026

विशेष कैंप में ग्रामीणों ने बनवाए जरूरी दस्तावेज

1 min read
Spread the love

जौनपुर – सिकरारा ब्लॉक के पोखरियापुर में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को ग्रामीणों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें फार्मर रजिस्ट्री, केवाईसी और फैमिली आईडी बनवाने के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपडेट कराने का अवसर मिला।
कैंप में तीन फार्मर रजिस्ट्री और चार एमपीसीआई खाते खोले गए, जिससे किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं में लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने दस्तावेजों की केवाईसी और फैमिली आईडी अपडेट कराई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बृजेश यादव, लेखपाल संजय श्रीवास्तव, कृषि विभाग से शशांक सोनकर, तथा डाक विभाग के कर्मचारी अमित कुमार व कमलेश कुमार ने मौजूद रहकर लोगों की ऑनलाइन प्रक्रिया में मदद की।
कैंप में लालजी, मुन्नीलाल, धीरेन्द्र, पुजारी, कपिल समेत कई ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने बताया कि इस प्रकार के कैंपों के आयोजन से गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा और वे डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.