October 26, 2026

तेज रफ्तार वेगनर ने मारी टक्कर, घायल वृद्ध की इलाज के अभाव में मौत

1 min read
Spread the love

जौनपुर – सिकरारा थाना क्षेत्र के निवासी हरिश्चंद्र यादव (58) की शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई। रात करीब 10:50 बजे नेशनल हाईवे 31 पर जौनपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सफेद वेगनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरिश्चंद्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका बायां हाथ फैक्चर हो गया है और पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन उन्हें आगे इलाज के लिए नहीं ले जा सके।

शनिवार सुबह करीब 7 बजे उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार देर रात सई नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में मुकेश, पवनदीप, अजय यादव,सुरेश यादव,सतीश, समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.