November 13, 2026

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत आसमान पार

1 min read
Spread the love
मुंबई में भी 88 रुपये/लीटर पेट्रोल के दाम

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के बीच दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 80 रुपये हो गई। दिल्ली में पेट्रोल के कीमत की यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 39 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज से पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपये नहीं हुई थी। वहीं डीजल के दाम में 44 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे दिल्ली में आज डीजल 72.51 रुपये प्रति लीटर का हो गया।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में आज पेट्रोल 37 पैसे की वृद्धि के साथ दाम 87.77 रुपया पहुंच गया। वहीं डीजल 47 पैसे की वृद्धि के साथ 87.39 रुपये का हो गया।

पेट्रोल-डीजल के दामों रोज हो रहे इजाफे को कारण बताकर कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस को विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है। राजद और लेफ्ट जैसी पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.