October 1, 2026

जगद्गुरु राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में हुआ जमकर बवाल

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में बीते दिन जमकर बवाल हो गया।जिसके बाद लगभग चार सैकड़ा विकलांग छात्रों द्वारा तुलसी पीठ जाकर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगद्गुरु राम भद्राचार्य जी महाराज से बंद कमरे में भेंट कर अपने साथ हुई ज्यादतियों को बताया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकलांग छात्रों द्वारा अपनी कुछ मांगे विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखी गई थी।लेकिन छात्रों की मांगो को पूरा करने की जगह विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज करवा दिया गया।जिसमें कई छात्रों को चोटें भी आई हैं।गौर तलब है कि विकलांग विश्वविद्यालय में विकलांग छात्रों के साथ साथ सामान्य छात्र भी पढ़ते हैं।जो जानकारी सामने निकल कर आ रही है,उसके अनुसार विकलांग छात्रों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा था कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विकलांग छात्रों की जगह सामान्य छात्रों को परीक्षा में अधिक नंबर दिए जा रहे हैं।इसी बात को लेकर विकलांग छात्र विरोध जता रहे थे।बरहाल इस मुद्दे पर न तो कुलाधिपति जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य जी महाराज ही कुछ बोलना चाह रहे हैं,और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र।कुल मिलाकर यह कहा जाए कि कुलाधिपति जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य जी महाराज की प्रतिष्ठा को देखते हुए पूरे मामले पर चुप्पी साध ली गई है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.