October 28, 2026

कलेक्टर एवं एसपी ने किया चित्रकूट में बैसाखी अमावस्या मेले का निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सतना –कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने रविवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल चित्रकूट पहुंचकर बैसाखी अमावस्या मेले की सुरक्षा एवं भीड नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मोहकम गढ़ तिराहे से पीली कोठी तक बनने वाली टू लेन सड़क के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता चित्रकूट के घाटों, कामतानाथ मंदिर, परिक्रमा स्थल सहित विभिन्न प्रमुखों चौराहों, आवागमन के मार्गों और स्थानों का भ्रमण कर निगरानी करते रहे।

भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.