May 24, 2025

ग्रामोदय विश्विद्यालय के कर्मचारियों की स्थिति बहुत ही दुखद

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में कर्मचारियों की स्थिति बहुत दुखद है। पिछले 37 दिनों से वे अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं, लगभग 03 माह से वेतन नहीं मिलना एक प्रमुख मुद्दा है। इस स्थिति के कारण कर्मचारियों के परिवारों में भुखमरी की समस्या बढ़ रही है।एक दुखद घटना में निर्माण विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी अपनी बेटी को विद्यालय जाने के लिए कर्ज लेकर देना पड़ा उनकी दुख भरी व्यथा को स्वयं उसने व्यक्त किया क्योंकि उनका परिवार भूखों मर रहा था। सोचनी यह है कि जहा एक ओर शासन बेटी पढाओ बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है वही दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही एवं भ्रष्टाचारी अधिकारियो की वजह से भविष्य निधि के पैसो मे भ्रष्टाचार हुआ है बल्कि तीन तीन माह से वेतन न मिलने से कर्मचारी अपने परिवार का भरण-पोषण करने मे असमर्थ है। यह स्थिति बहुत चिंताजनक है और इसका समाधान निकालना आवश्यक है। विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *