November 11, 2026

कलश यात्रा के साथ संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ

1 min read
Spread the love

संत नामदेव सामदुायिक भवन में दो दिवसीय संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना और आश्रय स्थल का लोकार्पण का शुभारंभ

भोपाल – दिनांक 29 शनिवार की सुबह जवाहर चौक संत नामदेव महाराज के नारों से गुंज उठा। मौका था नामदेव समाज विकास म.प्र. भोपाल द्वारा जवाहर चौक स्थित संत नामदेव सामुदायिक भवन में दो दिवसीय (29-30 मार्च 2025) को संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना और आश्रय स्थल के लोकार्पण के शुभारंभ का। इस दौरान कलश यात्रा को संत नामदेव सामुदायिक भवन से जवाहर चौक हनुमान मंदिर से होकर संत नामदेव सामुदायिक भवन तक निकाली गई। जिसमें नामदेव समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर संत नामदेव जी के नारे लगाए और नृत्य किया। साथ ही सामुदायिक भवन में संत नामदेव महाराज के कलेंडर, नामदेव चलासी और नामदेव आरती का विमोचन भी किया गया। यह नामदेव मंदिर महेंद्र सिंह नामदेव इंदौर ( आशीर्वाद ग्रुप) की याद में मुकेश नामदेव द्वारा बनवाया गया है । वहीं संजय नामदेव (छत्तरपुर) ने पिता बलेन्द्र नामदेव ( सतना) की याद में भवन की छत पर तीन कमरे बनवाये हैं। इस मौके पर नामदेव समाज विकास मप्र के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरूण नामदेव, संरक्षक अवधनारायण नामदेव, कोषाध्यक्ष ओ.पी. नामदेव, महामंत्री तरूण चूड़ामणी, संयोजक गिरीश वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश नामदेव, उपाध्यक्ष संजय नामदेव, भवन प्रभारी ऊषा नामदेव, वरिष्ठ कार्यक्रता चंद्रकांता नामदेव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि नामदेव, युवा प्रकोष्ठ भोपाल जिला अध्यक्ष आशीष नामदेव अनेक समाज बंधु परिवार सहित उपस्थित रहे।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.