September 29, 2026

रोजगार मेला मझगवां में

1 min read
Spread the love

सतना – शासकीय आईटीआई एवं रोजगार कार्यालय सतना द्वारा 21 मार्च से 3 अप्रैल 2025 तक सतना एवं मैहर जिले में स्थित समस्त आईटीआई में एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस का एकदिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 24 मार्च को जनपद पंचायत मझगवां, 25 मार्च को जनपद पंचायत उचेहरा, 26 मार्च को जनपद पंचायत नागौद, 27 मार्च को जनपद पंचायत सोहावल, 28 मार्च को शासकीय आईटीआई मैहर, 1 अप्रैल को शासकीय आईटीआई अमरपाटन, 2 अप्रैल को शासकीय आईटीआई रामनगर एवं 3 अप्रैल 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सतना में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर पद हेतु आयु 19 से 40 वर्ष तथा योग्यता 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार आवेदक अपने मूल रिकार्ड के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.