October 28, 2026

ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गर्दन उड़ाकर हत्या, फैली दहशत

1 min read
Spread the love

जौनपुर – गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में अनुराग यादव उर्फ छोटू(17) पुत्र रामजीत यादव की तलवार से गर्दन उड़ाकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या भूमि विवाद को लेकर हुई है, जिसमें उसके पट्टीदार ने ही घटना को अंजाम दिया है। अनुराग राज कॉलेज में इंटर का छात्र था और एक कुशल ताइक्वांडो खिलाड़ी था। उसने चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक और नोएडा में ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीता था। उसका सिर कटा शव घर से 500 मीटर दूर खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के गांव में हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौके पर डीएम डॉ.दिनेशचंद्र व एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। डीएम ने भूमि विवाद प्रकरण की एडीएम राम अक्षबर चौहान को तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। मौके पर तीन थानों की फोर्स मौजूद रही। इस बाबत एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने बताया कि रमेश व लालता ने भूमि विवाद को लेकर किशोर की हत्या की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.