October 30, 2026

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

1 min read
Spread the love

पवांरा (जौनपुर)- पवांरा थानाक्षेत्र के पत्रकार अर्जुन की पत्नी सीमा देवी (32) की बीमारी के कारण 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार की रात्रि जौनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी । उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है । पत्रकार अर्जुन ने बताया कि डेढ़ महीने से मैं अपनी पत्नी का मछलीशहर , सतहरिया , जौनपुर व प्रयागराज के अस्पतालों में इलाज करवाया लेकिन स्वास्थ्य में ज्यादा सुधार नहीं आ रहा था और इलाज में लाखों रुपये भी खर्च हुए । शुक्रवार की शाम तबियत खराब होने पर पत्रकार अर्जुन अपनी पत्नी को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये , जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया । मृतक महिला अपने पीछे साढ़े चार वर्ष के बेटे अयांश व पन्द्रह महीने के बेटे अक्षित को छोड़कर चली गयी । इस घटना से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है । बड़ा लड़का अयांश सुबह-शाम मां को यादकर रोता है । वहीं पत्रकार के घर जो भी शोक संवेदना व्यक्त करने जाता है तो बच्चों की दशा देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाता है । इस हृदयविदारक घटना से बच्चों पर से मां का साया उठ गया है और पत्रकार के ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है जिससे हर कोई आहत है ।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.