October 29, 2026

एयर फोर्स करियर परामर्श और ड्राइव कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – इंडियन एयर फोर्स ने आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में इंडक्शन पब्लिसिटी एग्जिबिशन व्हीकल रोड ड्राइव का कैरियर, एयर फोर्स ऑफिसर कार्यक्रम आयोजित किया , जिसमें प्रबंधन, अभियांत्रिकी एवं विज्ञान संकाय के 150 छात्रों ने तुलसी सभागार में एवं 50 छात्रों अभियांत्रिकी सभागार में अपनी सहभागिता की।
तुलसी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो इंद्र प्रसाद त्रिपाठी अधिष्ठाता विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय ने की। इस मौके पर एयरफोर्स के आए हुए आगंतुकों के स्वागत उद्बोधन में प्रो आई पी त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से ऐवीऐशन में स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। सतना एयरपोर्ट एवं चित्रकूट एयरपोर्ट से एम ओ यू साइन भी होने जा रहा है। इसके पूर्व कुलगुरू प्रो भरत मिश्रा, एविएशन पाठ्यक्रमों के नोडल अधिकारी और डीन प्रो आई पी त्रिपाठी, डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ला ने सिमुलेशन का अवलोकन और एयर फोर्स के अधिकारियों के गाइडेंस में ड्राइव भी किया। कुलगुरू प्रो भरत मिश्रा ने एयर फोर्स के इस कार्यक्रम की सराहना किया।
एयर फोर्स के अधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि भारतीय वायु सेना देश के विभिन्न भागों में ‘दिशा’, वायु मुख्यालय के माध्यम से कैरियर और इंडक्शन से संबंधित जानकारी फैलाने के लिए इंडक्शन पब्लिसिटी कार्यक्रम आयोजित करती है।
यह अभियान भारतीय वायुसेना द्वारा बड़ी संख्या में सक्षम और इच्छुक छात्रों को लाभान्वित करने का एक प्रयास है, ताकि वे भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन सकें, जो कि एक कदम आगे है
इस दिशा में, भारतीय वायुसेना ने वर्ष 2015 में एक इंडक्शन पब्लिसिटी प्रदर्शनी वाहन (आईपीईवी) विकसित किया है , जिसमें एक फ्लाइट सिम्युलेटर, वीआर सेट, विमान मॉडल, फ्लाइंग सूट का प्रदर्शन और अन्य युवा उन्मुख गैजेट शामिल हैं, जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना के विभिन्न पहलुओं को दिखाना और कैरियर के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान करना है। मनाया गया l
उद्बोधन की श्रृंखला में इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर दीपक गर्ग, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रणय भगत, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमय, फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रेयस , जे डब्ल्यू ओ एस प्रसाद यस जी टी दीपक कुमार , यस जी टी सुमित कुमार और दिशा सेल एयर हैडक्वाटर वी बी नई दिल्ली की टीम इंडक्शन पब्लिसिटी एग्जिबिशन व्हीकल रोड ड्राइव के द्वारा जहाज का सिमुलेशन बताया, जिसमें जहाज का संचालन, जहाज का उड़ना और सॉफ्ट मॉडल जी सूट पायलट यूनिफार्म का विशेष डिजाइन का प्रेरणा प्रचार प्रदर्शनी वाहन में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं विज्ञान के छात्रों ने प्रयोग रूप में किया।
तुलसी सभागार में करियर एयर फोर्स पर विषय पर विंग कमांडर दीपक कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में एयर फोर्स के इतिहास एयरफोर्स के संसाधन एवं उनकी वर्किंग तथा छात्रों हेतु करियर की संभावनाओं का एक व्याख्यान प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया l एयर फोर्स से संबंधित छात्रों से प्रश्न के माध्यम से सही उत्तर प्राप्त होने पर गिफ्ट देकर मनोबल एवं प्रतिभा का सम्मान भी किया। ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम का संचालन विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के डॉ सीता शरण गौतम ने किया l अधिष्ठाता डॉ आञ्जनेय पांडे ने आभार प्रदर्शन किया l विश्वविद्यालय की ओर से इस अवसर पर इजी के पी मिश्रा, इंजी अश्विनी दुग्गल, प्रो घनश्याम गुप्ता, विभाष चंद्र , डॉ रविकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे l

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.