December 13, 2025

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों द्वारा लगाई गई तिल की फसल का किया अवलोकन

1 min read

चित्रकूट –  चित्रकूट क्षेत्र के टेढी, पतवनियॉ एवं पालदेव , गांव में उन्नतशील किसानों द्वारा प्रथम पंक्ति प्रदर्शन के लिए तिल की प्रजाति आर टी -351 लगाई गई है। तिल की प्रजाति आर टी – 351 कृषक संगोष्ठी में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कृषि संकाय द्वारा किसानों को नि:शुल्क दी गई थी। उन्नतशील किसानों द्वारा लगाई गई तिल की फसल का अवलोकन प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ राजवी बिसेन प्रोजेक्ट कोआर्डीनेटर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दिव्या अम्बाटी, डॉ राम्या इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आयल सीड रिसर्च हैदराबाद तेलंगाना, डॉ शिवरतन वरिष्ठ ब्रीडर कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ , डॉ विजय शर्मा अस्सिटेंट प्रोफेसर बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा उत्तर प्रदेश, डॉ सुधाकर प्रसाद मिश्रा कृषि संकाय अधिष्ठाता महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, वैज्ञानिक सलाहकार समिति कृषि विज्ञान केन्द्र मझगंवा के डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *