October 4, 2026

CM डॉ. मोहन यादव ने मैहर में हुई दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

1 min read
Spread the love

सतना – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस भीषण सड़क हादसे में 9 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि एक अत्यंत गंभीर हालत में है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मृतकों के परिजन को शासन की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। उल्लेखनीय है कि मैहर जिले में ट्रक और उत्तर प्रदेश की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर होने से यह हादसा हुआ।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.