October 17, 2026

MGCGV की मासिक प्रार्थना सभा संपन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय
के छात्र छात्राओं ने विवेकानंद सभागार में मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व पाठ्यक्रम में अंगीकृत प्रार्थना सभा आयोजित की। अध्यक्षता कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि
प्रार्थना सभा केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं अपितु विश्वविद्यालय को जानने और समझने का माध्यम भी है।
प्रार्थना सभा कार्यक्रम का प्रारंभ विद्या दायिनी मां सरस्वती जी का पूजन और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बी एड और संगीत के छात्र छात्राओं ने ॐ का उच्चारण, सरस्वती वंदना एवम कुलगीत प्रस्तुत किया। अनिल शुक्ला ने भरतहरी के नीति दशक श्लोक प्रस्तुत किया। मधु द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए। सुनील कुमार ने एकल गीत के रूप में सुंदर देवी गीत प्रस्तुत किया। छात्र छात्राओ ने समूह गीत के रूप में प्रेरक गायन प्रस्तुत किया। उपकुलसचिव अकादमी डॉ साधना चौरसिया ने पर्यावरण और स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान और आगामी अकादमिक कार्ययोजना प्रस्तुत किया। इस मौके पर कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा द्वारा दिए गए मार्गदर्शक उद्बोधन के बाद प्रार्थना सभा का संचालन कर रहे बी एड के छात्र अनिल शुक्ला ने आगामी प्रार्थना सभा से संबंधित आवश्यक सूचनाएं प्रस्तुत किया। रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम के सामूहिक भजन के साथ प्रार्थना सभा का समापन हुआ। इस मौके पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता गण प्रो नंद लाल मिश्रा, डॉ आञ्जनेय पांडेय, डॉ सुधाकर मिश्रा और निदेशक गण प्रो आर सी त्रिपाठी, डॉ कमलेश कुमार थापक, डॉ नीलम चौरे आदि सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

भूजल प्रबंधन एवम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुई डिबेट में ग्रामोदय के विद्यार्थी हुए सम्मानित

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तर छेत्र भोपाल के तत्वावधान में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भूजल प्रबंधन एवम विकास विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दो शोधार्थी और पीजी पाठ्यक्रम के एक विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान शोधार्थी रश्मि सिंह गहरवार और दुर्गा तिवारी, पीजी पाठ्यक्रम की छात्रा दिव्या शुक्ला को डिबेट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर केंद्रीय भू जल बोर्ड भोपाल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान प्रतिभागी गणों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।बाल्मीकि सभागार में हुए इस समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिक राकेश कुमार सिंह ने की। इस मौके पर भूमि जल बोर्ड भोपाल के वैज्ञानिक कमलेश ओझा, प्रदीप कुमार, सौम्या चौधरी और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रो शशि कांत त्रिपाठी, डॉ रवि चौरे, वीरेंद्र उपाध्याय आदि प्रध्यापक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से फीड बैक भी प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण संयोजक और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शशि कांत त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोध कर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.