May 25, 2025

BJP नेता के गनर को लगी गोली

1 min read
Spread the love

बरसठी – भाजपा नेता व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज सिंह के गनर की गोली लगने से घायल हो गया। बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में यह घटना तब हुई जब रविवार की सुबह गनर कार्बाइन असलहे को साफ कर रहा था, उसी समय अचानक ट्रिगर दबने से गोली चलने से घटना हुई। उपचार के लिए साथी जब जिला चिकित्सालय के गए तो डाoने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी व एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के 2018 बैच का सिपाही रत्नेश प्रजापति गनर के रूप में लगाया गया था। वह मूलत: मऊ के सरायलखंसी के अलीनगर गांव का निवासी था। वह रविवार की भोर में बबुरी गांव स्थित फार्म हॉउस पर अपनी कार्बाइन की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। उसके दूसरे साथी ने जब देखा तो उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घो​षित कर दिया। घटना के समय भाजपा नेता दिल्ली में हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। पत्नी साधना ने हत्या का आरोप लगाया है।
इस बाबत एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व रजत पांडेय सुरक्षा में तैनात थे। सुबह छह बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश ने सूचना दिया कि उनका साथी अपने असलहे की साफ-सफाई कर रहा था तभी गोली चल गई। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच कर रही हैं। घर वालों को सूचना देने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *