March 28, 2026

Hockey के जादूगर मेजर ध्यानचंद का मनाया गया जन्म दिन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आज खेल दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार फुटवाल का मैत्री मैच खेला गया। विज्ञान और पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मैत्री मैच में कला संकाय, कृषि संकाय और प्रौद्योगिकी संकाय की फुटबाल टीमों ने हिस्सा लिया। रोचक फाइनल मैच कला संकाय और कृषि संकाय के मध्य हुआ। कार्यक्रम का संयोजन खेल इकाई के प्रभारी डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया। समन्वयन डॉ विजय सिंह और धनंजय सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में शशांक पटेल, आदित्य, प्रियांशु, अर्पण सिंह रहें। कार्यक्रम में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *